Oplus_131072
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक लाख करोड़ रुपये की अनुसंधान, विकास और नवाचार योजना का शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्य देश में विज्ञान, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना है
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विकास और नवाचार को समर्थन देना, ताकि देश में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके
मोदी ने कहा कि विज्ञान तब विकसित होता है जब नवाचार को प्रोत्साहन मिले और शोध के परिणाम स्वरूप तकनीकी बदलाव आए। जैसे-जैसे तकनीकी उपलब्धियों की नींव मजबूत होती है, देश की प्रगति और विश्व प्रतिस्पर्धा में भागीदारी बढ़ती है
शोध को प्रोत्साहित करने के लिए “राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन” की स्थापना की गई है यह फाउंडेशन देशभर के विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा संस्थानों और इंडस्ट्री को अनुसंधान एवं नवाचार के लिए वित्तीय सहायता देगा, जिससे उच्च जोखिम एवं उच्च प्रभाव वाली परियोजनाएं लागू की जा सकें
