300 कार फोरलेन से नीचे पलटी
अयोध्या जा रही कार हादसे का शिकार
Gorakhpur के खोराबार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पुजारी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार टीयूवी-300 कार अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे उतरकर पलट गई।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 5:30 बजे खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा खास के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग Samastipur से Ayodhya जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि रास्ते में चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार फोरलेन से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
तीन लोगों की मौत
इस दर्दनाक हादसे में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उतरावल निवासी चालक
ओम राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के मुरली
गांव निवासी वासुकी दास और प्रवीण दास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुजारी समेत दो घायल
हादसे में पुजारी राम प्रकाश दास और
उनके शिष्य राजा दास घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में
भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पुजारी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अयोध्या के सीताराम मंदिर से जुड़े हैं पुजारी
Nimish Patil ने बताया कि घायल पुजारी राम प्रकाश दास Sita Ram Temple से जुड़े हुए हैं और
अपने शिष्यों के साथ अयोध्या जा रहे थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
