गोरखपुर के हरनहीं क्षेत्र में
हरनहीं क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, दोस्त बाल-बाल बचा
गोरखपुर से परशुराम यादव की रिपोर्ट
खजनी से घर लौटते समय हुआ हादसा
Gorakhpur के बांसगांव कोतवाली अंतर्गत हरनहीं पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बलुआ उर्फ बलुसड़ गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सोमई अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 53 ED 7399) से खजनी से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ दीपक कुमार पुत्र छोटई निवासी किन्नू भार थाना सिकरीगंज भी बैठे थे।
बताया जा रहा है कि खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर भैंसा बाजार से आगे तरैना पुल से पहले सैरों गांव और हरिहरपुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
हादसे में प्रमोद कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे
दीपक कुमार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
सूचना मिलते ही हरनहीं चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, दरोगा आशीष यादव, दरोगा शमशाद खान,
हेड कांस्टेबल अजय सिंह, प्रदीप पाल, निहाल पांडे और जयनीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
परिवार में पसरा मातम
मृतक के पिता सोमई ने बताया कि प्रमोद परिवार का सहारा था।
बेटे की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
आरोपी वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हरनहीं चौकी इंचार्ज Sarvesh Kumar Singh ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
