Oplus_131072
राहत: खुदरा महंगाई आठ साल के निचले स्तर पर
नई दिल्ली। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट से खुदरा महंगाई जुलाई में घटकर आठ साल के निचले स्तर 1.55 फीसदी पर आ गई।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई इससे पहले जून 2017 में सबसे कम 1.46 फीसदी रही थी। जून में यह 2.1 फीसदी और जुलाई 2024 में 3.6 फीसदी रही थी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दाल, सब्जी, अनाज, चीनी एवं अन्य उत्पाद की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट से बीते महीने कुल महंगाई और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट आई है।
खाद्य महंगाई घटकर शून्य से नीचे -1.76 फीसदी रही। यह जनवरी 2019 के बाद करीब साढ़े छह साल में सबसे कम है।
जून में खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर -1.10 फीसदी रही थी।
इसलिए मिली राहत…
खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर साढ़े छह साल में सबसे कम।
1.55%
रह गई सीपीआई मुद्रास्फीति जुलाई माह में।
