Prateek Yadav Death: “प्रिय भाई, मैं हमेशा आपके साथ हूं” – स्टालिन ने अखिलेश यादव को दी सांत्वना

प्रतीक यादव के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक

समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav के निधन के बाद देशभर के राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने भी सपा प्रमुख Akhilesh Yadav को सांत्वना दी है।

“प्रिय भाई, मैं हमेशा आपके साथ हूं” – स्टालिन

एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया के जरिए गहरा दुख जताते हुए अखिलेश यादव को “प्रिय भाई” कहा। उन्होंने लिखा कि प्रतीक यादव के निधन की खबर बेहद दुखद है और इस कठिन समय में वह अखिलेश यादव और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

स्टालिन के इस संदेश के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में संवेदनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। कई नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव

प्रतीक यादव की मौत के बाद अखिलेश यादव केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मीडिया से बातचीत में

उन्होंने कहा कि उनकी प्रतीक से करीब दो महीने पहले मुलाकात हुई थी।

अखिलेश यादव ने कहा, “प्रतीक जुझारू किस्म का इंसान था। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहता था।

वह जीवन में आगे बढ़ना चाहता था और अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था।

उसके इस तरह अचानक चले जाने का बेहद दुख है।”

उन्होंने कहा कि मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए और

परिवार इस मामले में जो भी निर्णय लेगा, उसका सम्मान किया जाएगा।

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद

प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने

उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत की असली वजह सामने नहीं आई है और

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में नहीं थीं मौजूद

प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी Aparna Yadav और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। जानकारी के

मुताबिक घटना के समय अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में मौजूद नहीं थीं।

निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदार और समर्थकों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया।

नेताओं और समर्थकों का अस्पताल पहुंचना जारी

प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल में नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।

समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।