बंद कमरे में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
Kushinagar जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र स्थित बसडिला बुर्जुग गांव में बुधवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। ससुराल आए एक युवक ने अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बिहार से ससुराल आया था युवक
जानकारी के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव निवासी Jitendra Prajapati का विवाह तमकुहीराज क्षेत्र के बसडिला बुर्जुग निवासी शंभू प्रजापति की बेटी से हुआ था।
बताया जा रहा है कि जितेंद्र मंगलवार शाम करीब सात बजे अपनी ससुराल पहुंचे थे और रात वहीं रुके थे।
सुबह कमरे में बुलाया, फिर चली गोलियां
परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह नाश्ते के बाद जितेंद्र ने अपनी 18 वर्षीय साली Naina Kumari को कमरे में बुलाया। कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया गया।
कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़कर कमरे के पास पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
खिड़की से देखा तो उड़ गए होश
ससुर Shambhu Prajapati ने बताया कि खिड़की से झांकने पर कमरे का दृश्य देखकर लोग दंग रह गए।
कमरे के अंदर नैना और जितेंद्र दोनों खून से लथपथ पड़े थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र ने पहले नैना को
गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
प्रेम प्रसंग की आशंका
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची और
दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी Siddharth Verma और एसडीएम Akanksha Mishra भी मौके पर पहुंचे।
तमकुहीराज एसएसओ Girjesh Upadhyay ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
फारेंसिक टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
गांव में पसरा मातम
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो मौतों से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध हैं।