तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर

राकेश शर्मा की रिपोर्ट

गोला क्षेत्र के अतरौरा में रामजानकी मार्ग पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर अतरौरा स्थित कोल्ड स्टोरेज से करीब सौ मीटर आगे मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। गनीमत रही कि इस दौरान वे किसी दूसरे वाहन की चपेट में नहीं आए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर गोला पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी।

बाइक से घर जा रहे थे दोनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी 30 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र अतुल रहीम और धुरियापार निवासी 32 वर्षीय मनीष गुप्ता पुत्र पारसनाथ मंगलवार शाम बाइक से गोला की ओर से रामजानकी मार्ग होते हुए अपने घर जा रहे थे।

बाइक साहिल कुमार चला रहे थे, जबकि मनीष गुप्ता पीछे बैठे थे। दोनों शाम करीब सात बजे अतरौरा स्थित कोल्ड स्टोरेज से लगभग सौ मीटर आगे पहुंचे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरे

ट्रेलर की टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने

तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को सड़क से उठाया और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया गया।

कुछ देर बाद दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी गोला में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक

दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा चुका था।

घटना की सूचना मिलने के बाद गोला पुलिस ने मामले की जानकारी ली और

हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

read this post :बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव