राकेश शर्मा की रिपोर्ट
बांसगांव तहसील में अधिवक्ता पर राजस्व लिपिक से मारपीट का आरोप, दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर पूर्ण तालाबंदी की चेतावनी
गोरखपुर। बांसगांव तहसील में राजस्व कर्मी के साथ अधिवक्ता द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर गोला तहसील के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से तहसील में राजस्व समेत कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए। विभिन्न कार्यों के लिए तहसील पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजस्व लिपिक से मारपीट के आरोप का विरोध
प्राप्त विवरण के अनुसार, बांसगांव तहसील में कार्यरत राजस्व लिपिक शिवनाथ मौर्य के साथ एक अधिवक्ता द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को गोला तहसील में कार्य बहिष्कार किया।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इसी मांग को लेकर कर्मचारियों ने एकजुट होकर हड़ताल की।
सुरक्षा व्यवस्था और कार्रवाई की मांग
हड़ताल के दौरान कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी से तहसील के सभी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके साथ ही आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ
सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग भी की गई।
कर्मचारियों ने बार काउंसिल से पत्राचार कर संबंधित अधिवक्ता का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग रखी है।
पूर्व में भी अभद्रता का लगाया आरोप
कर्मचारी संघ की ओर से आरोप लगाया गया कि पूर्व में भी उक्त अधिवक्ता द्वारा
नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना की जा चुकी है। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसी
घटनाओं से तहसील में काम करने वाले कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है।
दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्ण तालाबंदी की चेतावनी
कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर दो दिनों के भीतर
कार्रवाई नहीं की गई तो पूर्ण तालाबंदी की जाएगी
। इसके बाद तहसील के सभी कार्य पूरी तरह ठप करने की चेतावनी दी गई है।
मंगलवार को कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते तहसील परिसर में
नियमित कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को भी
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
read this post :तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर