Oplus_131072
अमेरिका ने हाल ही में हरियाणा के लगभग 50 युवाओं को निष्कासित किया है, जो अवैध रूप से वहां रह रहे सभी युवा बिना उचित कागजी कार्रवाई और वैध वीजा के डंकी रूट। जैसे अवैध रास्तों से अमेरिका पहुंचे थे जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में भारत वापस भेज दिया गया
अमेरिका ने अक्टूबर 2025 में हरियाणा के कुल 50 युवाओं को डिपोर्ट किया है। इनमें से सबसे अधिक युवक करनाल (16) और कैथल (14) जिले के हैं। यह सभी युवक बिना वैध वीजा और दस्तावेजों के ‘डंकी रूट’ जैसे अवैध मार्गों से अमेरिका पहुंचे थे। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि इन युवकों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने के बाद पूछताछ कर उनके परिवारों के हवाले कर दिया गया। इन सभी के खिलाफ आगे जांच की जा रही है कि किस एजेंट या नेटवर्क के जरिए वे अमेरिका पहुंचे थे
ज्यादातर युवाओं ने बेहतर रोजगार और जीवन की तलाश में भारी रकम एजेंट को दी। उन्होंने अवैध रास्ते अपनाए जैसे डंकी रूट जिसमें मैक्सिको या अन्य देशों के जरिए अमेरिका की सीमा पार की जाती है। अमेरिकन इमीग्रेशन द्वारा कार्रवाई के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और महीनों तक वहां की जेलों में रखा गया था। विमान में भारत लाते समय इन सभी के हाथों में हथकड़ी लगा दी गई थी
बहुत से युवाओं ने अच्छा भविष्य पाने की आशा में जमीन बेचकर, भारी कर्ज लेकर यह कदम उठाया था। लेकिन गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन के बाद न केवल आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ा। परिवार के सदस्यों को भावनात्मक रूप से बड़ा झटका लगा है. कई युवाओं का कहना है कि उन्हें यह यात्रा किसी बहुत बड़ी भूल जैसी महसूस हो रही है
