कानपुर में होजरी कारोबारी की हत्या से सनसनी
Kanpur के फीलखाना इलाके में होजरी कारोबारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी विजय कुमार चौरसिया का शव खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कारोबारी महज 48 मिनट के भीतर मौत का शिकार हो गए।
पुलिस के मुताबिक विजय कुमार अपने एक परिचित विशाल गुप्ता के साथ स्कूटी पर गए थे, लेकिन वापस केवल विशाल ही लौटता दिखाई दिया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
CCTV में कैद हुई पूरी मूवमेंट
पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। इसमें विजय कुमार चौरसिया और विशाल गुप्ता एक साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार शाम 6:32 बजे विशाल स्कूटी से विजय को लेकर निकला था।
करीब 48 मिनट बाद विशाल अकेले स्कूटी से लौटता दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद विजय कुमार की हत्या की सूचना सामने आई। इस फुटेज ने पुलिस जांच को नया मोड़ दे दिया है।
जर्जर मकान में मिला खून से लथपथ शव
फीलखाना इलाके के सवाई सिंह का हाता स्थित एक जर्जर मकान में विजय कुमार चौरसिया गंभीर हालत में मिले। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
इलाके के लोगों ने गोली चलने जैसी आवाज सुनने की भी बात कही है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के तुरंत बाद नारंगी रंग की शर्ट पहने एक युवक वहां से भागता दिखाई दिया।
घायल अवस्था में विजय कुमार को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
कारोबारी की हत्या से बाजार में आक्रोश
हत्या की खबर फैलते ही शिवाला बाजार और आसपास के व्यापारियों में भारी गुस्सा फैल गया।
नाराज कारोबारियों ने कई दुकानों को बंद करा दिया।
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फीलखाना और शिवाला बाजार में कई थानों का
फोर्स तैनात कर दिया ताकि किसी तरह का बवाल न हो।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की।
परिवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतक विजय कुमार चौरसिया की शिवाला बाजार में “विजय होजरी” नाम से दुकान थी।
उनके परिवार के अन्य सदस्य भी होजरी कारोबार से जुड़े हैं।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि
हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पहले से मौजूद थे कुछ लोग?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस जर्जर मकान में विजय कुमार को ले जाया गया,
वहां पहले से कुछ लोगों के मौजूद होने की आशंका है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या सुनियोजित थी या
किसी विवाद के बाद अचानक वारदात हुई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ
मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड को कई एंगल से जांच रही है।
विशाल गुप्ता की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।
व्यापारियों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।