Gorakhpur News: पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

बेलघाट के मुकारीपुर गांव में दंपती की संदिग्ध मौत से सनसनी

Gorakhpur के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित मुकारीपुर गांव में प्रेम विवाह करने वाले दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे के अंदर पति Shadab का शव पंखे से लटका मिला, जबकि गर्भवती पत्नी Nikhat Nisha बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनके मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ने लगे थे विवाद

जानकारी के अनुसार शादाब और निकहत ने नवंबर 2025 में प्रेम विवाह किया था। निकहत बचपन से मुंबई में पली-बढ़ी थीं और शादी के बाद गांव के माहौल में खुद को ढालने में परेशानी महसूस कर रही थीं।

परिजनों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। घरेलू तनाव और आर्थिक समस्याओं को लेकर आए दिन कहासुनी होती थी। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी और आर्थिक तंगी को लेकर दोनों के रिश्तों में खटास बढ़ती जा रही थी।

सुबह बंद कमरे में मिला शव

मंगलवार रात दोनों ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

संदेह होने पर शादाब की बहन ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में शादाब का शव सीलिंग फैन से लटका हुआ था जबकि निकहत बेड पर मृत पड़ी थीं।

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Dinesh Puri ने बताया कि शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने और फंदा लगाकर आत्महत्या की आशंका सामने आई है।

कमरा अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की संभावना पर भी जांच कर रही है।

हालांकि अभी तक किसी बाहरी हस्तक्षेप के स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं।

मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू

पुलिस ने दंपती के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। हालांकि दोनों फोन अभी अनलॉक नहीं हो सके हैं।

पुलिस कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

गर्भवती थी निकहत

परिजनों के मुताबिक निकहत गर्भवती थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई में रहने वाले

निकहत के माता-पिता भी गहरे सदमे में हैं।

शादाब दो भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर थे।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

गांव में पसरा मातम

मुकारीपुर गांव में एक साथ दो मौतों के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए विवाद का इतना दर्दनाक अंत पूरे इलाके को झकझोर गया है।