बाढ़ के कहर से ढहने लगे मकान सुरक्षित जगह की तलाश में लोग अलीगढ़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, शाहजहांपुर व मथुरा समेत अन्य जिलों में बिगड़े हालात लखनऊ. अलीगढ़, मथुरा, शाहजहांपुर, आगरा, कासगंज ग्रेटर नोएडा और नोएडा, बिजनौर, सहारनपुर, फतेहपुर, औरैया और मिर्जापुर व प्रयागराज में बाढ़ के पानी से हालात बिगड़ रहे हैं. गंगा, यमुना, चंबल समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं.
अलीगढ़ में यमुना नदी की बाढ़ टप्पल में कहर बरपा रही है. 12 गांव जलमग्न हो गए हैं. संपर्क मार्ग कट गए हैं, छह मकान और कई दीवारें गिर गई हैं. एक बुजुर्ग को डूबने से बचा लिया गया, लेकिन उसके पशु बह गए. लोग घरों की छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हैं. एनडीआरएफ ने टप्पल ब्लॉक के गांव मराहाजगढ़ में बाढ़ में फंसे 125 लोगों को बाहर निकाला गया है. वहीं 200 लोग गांवों से पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं. मथुरा, आगरा और कासगंज जिले बाढ़ की चपेट में आते जा रहे हैं. मथुरा-वृंदावन खादर समेत दर्जनों गांव प्रभावित हो गए हैं.
जिला प्रशासन ने 6 सितंबर तक नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. कासगंज जिले में नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण गंगा उफान पर है. प्रयागराज के कछारी इलाकों में रहने वालों को एक बार फिर बाढ़ की चिंता सताने लगी है. गंगा और यमुना के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी शुरू हो गई है.
नोयडा में हर तरफ पानी ही पानी नोएडा में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन यहां फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का प्रबंध कर रहा है. एजेंसी कान्हा के चरण छूने को आतुर यमुना रिफाइनरी (मथुरा). बाढ़ से कोयला अलीपुर, दामोदरपुर, औरंगाबाद समेत आसपास के गांवों में स्थिति बेहद गंभीर है. शुक्रवार को यहां खेतों और गलियों में 3-4 फीट तक पानी भर गया है. इस बीच लोग चर्चा कर रहे हैं कि जैसे द्वापरयुग में कंस के कारागार में जन्मे भगवान श्रीकृष्ण को जब वासुदेव टोकरी में रखकर गोकुल पहुंचाने जा रहे थे.
तब नदी का रौद्र रूप देख वासुदेव विचलित हो गए. तब यमुना महारानी श्रीकृष्ण के चरण छूकर नीचे उतर गईं. यही कथा एक बार फिर जीवंत होने जा रही है. यमुना का बढ़ता जलस्तर यहां कोयलघाट पर लगी कृष्ण-वासुदेव की मूर्ति के आगे भीग चुका पहुंच गया है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लग रहा है जैसे यमुना कान्हा के चरण छूने के लिए आतुर है. संवाद मां गंगा ने पांचवीं बार बड़े हनुमानजी को कराया स्नान प्रयागराज. बंधवा वाले बड़े हनुमानजी को मां गंगा ने शुक्रवार शाम पांच बजे पांचवीं बार स्नान कराया. इस मौके पर मठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि महाराज ने पूजन-आरती कर मां गंगा का आह्वान किया. इसके बाद विशेष आरती कर महाबली बजरंगबली महाराज का जलानभिषेक कराया. ब्यूरो मौसम में उतार-चढ़ाव जारी
लखनऊ. प्रदेश में बदले हुए मौसम बीच बारिश की गतिविधियां में कमी देखने को मिली है. बीते दो दिनों से मानसून के कमजोर पड़ने के बाद यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक यूपी में मानसून कमजोर पड़ा है. बेहतर सिस्टम एक्टिव नहीं है. ब्यूरो
