चौरीचौरा डबल मर्डर : नार्को टेस्ट खोलेगा हत्या का राज
कोर्ट ने छह की टेस्ट कराने के लिए पुलिस को दी अनुमति
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकठठा गांव में मां-बेटी की हत्या के पर्दाफाश के लिए अब पुलिस छह संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। कोर्ट से इसके लिए पुलिस ने अनुमति हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री से साक्ष्य के लिए फॉरेंसिक भी कर दिया गया है। समय तय होने के बाद संदिग्धों से पुलिस सच उगलवाने की कोशिश करेगी।
दरअसल, इस मामले में एक नामजद आरोपी संजय कुमार को पुलिस ने जेल भेजवाया था। वह जमानत पर बाहर आ चुका है, मगर पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी है। पुलिस को भी संदेह है कि इसमें नामजद आरोपी के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं।
चौरीचौरा के शिवपुर चकठठा में पूनम (45) और उसकी बेटी अंकुषा (13) को 29 मार्च की देर रात गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के भाई महेंद्र तथा गांव के ही तीन लोगों को पकड़ लिया था। इनके खिलाफ हत्या और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
जांच में मिले सबूतों के बाद पुलिस ने महेंद्र व उसके साथियों को छोड़ दिया। इस घटना में पुलिस को संजय कुमार पर शक है।
बेटी बोली – हर टेस्ट के लिए तैयार, बस न्याय चाहिए
मृतका पूनम की बड़ी बेटी खुशबू निषाद कहती है कि मां और बहन के हत्यारों की सच्चाई दिलाने के लिए कोई भी टेस्ट कराने को तैयार है। खुशबू का कहना है कि वह हर टेस्ट के लिए तैयार है, बस न्याय मिलना चाहिए। उसने आरोप लगाया कि अपनी आंखों से उसने मां और बहन की हत्या करने वालों को देखा है, मगर बयान के बावजूद न्याय नहीं मिल रहा।
निर्दोष हूं… मुझे फंसाया जा रहा
मां-बेटी की हत्या के मामले में नामजद संजय कुमार का कहना है कि वह निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है। संजय का कहना है कि वह हत्या की घटना में शामिल नहीं है और नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार है।
इनका होगा नार्को टेस्ट
मृतका की बड़ी बहन खुशबू निषाद, निषाद गांव का युवक सत्यानंद (जिसका बरदाद में हाथ जला था), मोतीराम निवासी अजय उर्फ मिठाई लाल, नामजद आरोपी संजय कुमार, उसका भाई सुधीर और सरजू।