गोवर्धन पूजा 2025 दिवाली के अगले दिन यानी 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। यह दिन हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होता है, जो 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे से शुरू होकर 22 अक्टूबर की रात 8:16 बजे तक चलेगी
।गोवर्धन पूजा 2025 का शुभ मुहूर्त
प्रातःकालीन मुहूर्त: सुबह 6:26 बजे से 8:42 बजे तक
सायाह्नकालीन मुहूर्त: दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:44 बजे तक
।गोवर्धन पूजा की विधि
इस दिन सुबह स्नान कर घर और आंगन को साफ किया जाता है। इसके बाद गाय के गोबर या अनाज से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाया जाता है। उसके चारों ओर बछड़ों, ग्वालिनों और भगवान कृष्ण की मूर्तियाँ रखकर दीपक, फूल, जल और अन्न अर्पित किए जाते हैं
पूजा के बाद गोवर्धन की परिक्रमा की जाती है और गायों व बछड़ों की पूजा कर उन्हें गुड़ और चारा खिलाया जाता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाता है
गोवर्धन पूजा का पौराणिक महत्व
यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने की स्मृति में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इंद्रदेव ने क्रोधित होकर गोकुल में मूसलधार वर्षा की थी। तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी की रक्षा की, जिससे यह पर्व अन्नकूट उत्सव के रूप में भी प्रसिद्ध हुआ
