एयरपोर्ट पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कर डेरा डाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को ट्रांजिट विजिट कार्यक्रम हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से दोपहर 2:30 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे और करीब 10 मिनट रुके, इसके बाद वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट की, जहां से वे बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए थे।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसमें एयरपोर्ट परिसर, आसपास के गांवों, चेक प्वाइंट और सेफ हाउस तक शामिल थे।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट से लेकर बाहर तक की सुरक्षा संभाली। एसपीजी ने तीन हेलीकॉप्टर से पहुंच कर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट पर डीएम, एसपी सहित भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
मीडिया का प्रवेश इस दौरान पूरी तरह बंद रखा गया था।यह ट्रांजिट विजिट बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले में था, जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर कुशीनगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही