बड़ी खबरें.
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में आज से एसआईआर, घर-घर जाकर बीएलओ भरवाएंगे प्रपत्र, 9 दिसंबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का मसौदा, आपत्तियों के लिए 8 जनवरी 2026 तक मिलेगा समय, 2003 की मतदाता सूची में शामिल वोटर नहीं देंगे दस्तावेज, 4 दिसंबर तक BLO 15.44 करोड़ मतदाताओं से मिलेंगे
➡बुलंदशहर- शादी समारोह में रोटी पर थूकते हुए वीडियो, दलित समाज की शादी में दानिश बना रहा रोटी, पता लगने पर बारातियों ने जमकर किया हंगामा, आरोपी दानिश को लोगों ने पुलिस को सौंपा, थाना पहासू इलाके के गांव अटेरना का मामला
➡संभल- औरंगजेब पर बीजेपी नेता टी राजा का बयान मामला, सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने औरंगजेब का समर्थन किया, टी राजा की मांग को बर्क ने मजहब पर हमला बताया, जनता चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाए- बर्क, इतिहास मिटाकर क्या मिलेगा- जियाउर्रहमान बर्क
➡एटा- चार बच्चो की मां हुई प्रेमी के साथ हुई फरार, ससुर बोले- मोबाइल ने घर को कर दिया तबाह, पुलिस ने महिला को 25 दिन बाद किया बरामद, कोर्ट में पेशी हुई, प्रेमी के साथ जाने की ही जिद, बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी, पति गैर मर्दों से जबरन बनवाता है संबंध- महिला, रोते बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई मां, अलीगंज थाना क्षेत्र के झकरई गांव का मामला
➡आगरा- आगरा में पीसीएस अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान था युवक, शादी समारोह से घर आकर युवक ने लगाई फांसी, सागर ने हाल ही में पास की थी PCS प्री परीक्षा, झूठा छेड़खानी केस दर्ज कर किया ब्लैकमेल- परिजन, केस निपटाने के नाम पर 4 लाख वसूलने का आरोप, कोर्ट में बयान दर्ज करने को दोबारा मांगे 3 लाख-परिजन, पिता की शिकायत पर युवती समेत 4 लोगों पर केस दर्ज, थाना सदर के महादेव नगर का मामला
➡जालौन- कोतवाली के बाहर हुई युवकों के बीच मारपीट, आपसी कहासुनी के बाद बीच चौराहे पर मारपीट, एक दूसरे पर बरसाई बेल्ट, जमकर गाली गलौज, मौके पर मौजूद पीआरडी कर्मियों ने किया बीच बचाव, उरई कोतवाली के शहीद भगत सिंह चौराहे का मामला
➡बागपत- APK फाइल भेजकर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा, पुलिस ने गैंग के 5 शातिर ठग को किया गिरफ्तार, साइबर ठग गिरोह का सरगना शिवा भी गिरफ्तार, व्यक्ति के बैंक खाते से 2 लाख 45 हजार ठगे थे, आठ आईफोन समेत 17 मोबाइल किए गए बरामद, 7 डेबिट कार्ड, समेत 2 कार भी शातिरों से रिकवर, सोने-चांदी के जेवर और 29 हजार रुपये कैश बरामद
➡हापुड़- 70 वर्षीय व्यापारी आत्महत्या मामला, बेटे की तहरीर पर 4 नामजद के खिलाफ केस, केके अग्रवाल, अंकुर, रजनीश, सुशील पर FIR, व्यापारी वेदप्रकाश अग्रवाल ने किया था सुसाइड, नगर कोतवाली में दर्ज हुई आरोपियों पर FIR, झूठी शिकायत से परेशान व्यापारी ने जान दी थी
➡प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएलएड में प्रवेश की न्यूनतम योग्यता स्नातक रहेगी, प्रवेश के लिए योग्यता स्नातक रखने का शासनादेश बहाल, डिविजन बेंच ने राज्य सरकार की विशेष अपील मंजूर की, एकलपीठ के शासनादेश का खंड 4(1) निरस्त करने का आदेश रद्द
➡ललितपुर- पुलिस के सामने होमगार्ड ने युवक को जड़े थप्पड़, होमगार्ड बबलू का मारपीट करते वीडियो वायरल, होमगार्ड की गुंडई का वीडियो बना रहा था युवक, आधार कार्ड संसोधन केंद्र कर्मचारी से भी मारपीट, पीड़ित युवक ने डीएम-एसपी से की शिकायत, महरौनी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡प्रयागराज- प्रयागराज वन विभाग मस्टर रोल कर्मचारियों से जुड़ी खबर, कर्मचारियों के भुगतान में फर्जीवाड़े की जांच को लेकर याचिका, हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से मांगा जवाब, तीन सप्ताह में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करना होगा, 11 दिसंबर को अब मामले में हाईकोर्ट अगली सुनवाई करेगा, असली के बजाए फर्जी दैनिक कर्मियों को भुगतान का आरोप, फर्जी दस्तावेज के जरिए भुगतान किए जाने का आरोप है, 2010 से 2017 के बीच फर्जीवाड़े के जरिए घोटाले का आरोप
➡सीतापुर- युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, अस्पताल में इलाज से पहले युवक की मौत, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को लिया कब्जे में, परिजनों का आरोप- ओवरलोड थी ट्रॉली, इमलिया सुल्तानपुर के नौवामहमूदपुर का मामला
➡हापुड़- युवक अरमान की हत्या का मामला, अंडे के पैसे मांगने पर हुआ था विवाद, हत्यारों ने चाकू से किए थे ताबड़तोड़ वार, चाकू से गोदकर अरमान को मार डाला, 2 के खिलाफ केस दर्ज, 1 आरोपी अरेस्ट, थाना हापुड़ देहात के असौड़ा की वारदात
➡उन्नाव- जमीन कब्जे के विवाद में चली गोली, कमलापति इंटर कॉलेज की जमीन पर विवाद, असलहे से चली गोली से युवक घायल हुआ, युवक का हॉस्पिटल मे चल रहा इलाज, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡सीतापुर- शादी से वापस जा रहे परिवार को पीटा, रास्ता पूछने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, आधा दर्जन लोगों पर पीटने का आरोप, 4 महिलाओं समेत 6 लोगों को लगी चोट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, बाराबंकी जिले का रहने वाला है परिवार, महमूदाबाद के भेथरा बाजार पुलिया का मामला
➡ग्रेटर नोएडा- दो युवकों पर घर में घुसकर फायरिंग, मारपीट, दर्जनों बदमाश पीड़ित परिवार के घर में घुसे, एक गंभीर घायल, दूसरे के हाथ पैर में चोट, दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी, घटना को अंजाम देकर शातिर बदमाश फरार, बिसरख थाना के तिगरी गोल चक्कर के पास की घटना
➡पटना- भारत समाचार पर बोले तेज प्रताप यादव, सुशासन बाबू पूरी तरह से बीमार हैं- तेज प्रताप, बिहार में पलायन, शिक्षा, रोजगार नहीं- तेज प्रताप, जो अपराधी हैं उनको जेल जाना पड़ेगा- तेज प्रताप, महुआ में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट बनेगा- तेज प्रताप, हमने जो वादा किया था वो पूरा किया- तेज प्रताप, अखिलेश के चुनाव प्रचार में न आने पर बोले तेजू, किसी की जरूरत नहीं, हम खुद ही ब्रांड- तेज प्रताप