आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 1 नवंबर 2025 को कार्तिक एकादशी के दिन भगदड़ मचने से कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिसमें आठ महिलाएं और एक 12 साल की बच्ची भी शामिल थी।
इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।भगदड़ उस समय मची जब मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ एक साथ मौजूद थी। मंदिर की सीढ़ियों के पास लगी लोहे की रेलिंग भीड़ के दबाव से टूट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग गिरने लगे।
मृतकों में 13 साल का एक लड़का भी था। मंदिर में लगभग 15,000 श्रद्धालु थे, जबकि उसकी क्षमता केवल 2,000 से 3,000 लोगों की थी। मंदिर में केवल एक ही प्रवेश और निकास द्वार था, जिससे भगदड़ और बढ़ गई।श्रीकाकुलम के एसपी केवी महेश्वर रेड्डी ने कहा है कि यह पूरी तरह एक हादसा था, जिसमें मंदिर के मालिक की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही थी।
उन्होंने पुलिस से कोई अनुमति या सुरक्षा इंतजाम नहीं मांगा था, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरी संवेदना जताई और अधिकारियों को घायलों को शीघ्र इलाज मुहैय्या कराने के निर्देश दिए हैं।इस त्रासदी ने श्रद्धालुओं के बीच डर और अफरातफरी पैदा कर दी, और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।
पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है
