Oplus_0
रुपये लौटाने के बाद भी सूदखोरों ने घर में घुसकर पीटा, केस
गुलरिहा। सेमरा नम्बर-एक में एक लाख के बदले सवा लाख रुपये लौटाने के बाद भी सूदखोर और रुपये की मांग कर रहे हैं। इनकार करने पर सूदखोरों ने पीड़ित से मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी स्वामीनाथ गुलरिहा क्षेत्र के सेमरा नम्बर-एक स्थित बेला स्कूल के पास परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने घरेलू काम के लिए महाराजगंज के असहवा निवासी रघुनाथ प्रजापति से एक लाख रुपये सूद पर लिए थे। इसकी एवज में वह पहले ही सवा लाख रुपये लौटा चुके हैं।
आरोप है कि 16 अगस्त की दोपहर रघुनाथ, विकास साहनी और दो अज्ञात युवक स्वामीनाथ के घर पहुंचे। उन्होंने और रुपये की मांग की। इनकार पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।