सम्पूर्ण समाधान दिवस से नदारद 39 अफसरों को नोटिस
डीएम ने तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण, जवाब न मिलने पर कार्रवाई के लिए लिखेंगे शासन को पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने 18 अगस्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसीलों में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ, बीडीओ, एक्सईएन सहित 39 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने इन सभी अधिकारियों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
डीएम ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उसके बावजूद सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित होना इन अधिकारियों की गैरजिम्मेदारी दर्शाता है। अगर तीन दिनों में इन अधिकारियों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को सूचित किया जाएगा।
अनुपस्थित रहने वालों में खजनी तहसील के खंड विकास अधिकारी, खजनी, उपजिलाधिकारी, खजनी, खंड शिक्षा अधिकारी, बांसगांव, क्षेत्रीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां), बांसगांव, पशु चिकित्सा अधिकारी हरपुर, सहायक अभियंता विद्युत खजनी, सहायक अभियंता सरयू नहर खंड, सहायक अभियंता यूपीपीसीएल, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्रीय वनाधिकारी खजनी एवं सहायक अभियंता लघु सिंचाई खजनी शामिल हैं।
इसी प्रकार तहसील गोला में उपजिलाधिकारी, सहायक अभियंता (विद्युत) बड़हलगंज, सहायक अभियंता (विद्युत) गोला, सहायक अभियंता बांध खंड-2 गोरखपुर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई बड़हलगंज, चकबंदी अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एन.पी. ठकुर, खंड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज, खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज, प्रभारी अधिकारी गोला, नायब तहसीलदार (सर्वे) बड़हलगंज, खंड विकास अधिकारी गोला, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बड़हलगंज, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) उरुवा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बेलघाट, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां) गोला, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां) बड़हलगंज, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां) गगहा, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां) उरुवा, सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां) बेलघाट, तथा सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) बड़हलगंज की कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।