गोरखपुर में पुलिस की तत्परता: घर से नाराज होकर निकलीं तीन किशोरियां 24 घंटे में सुरक्षित बरामद

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकलीं तीन किशोरियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामद होने वाली किशोरियों में दो सगी बहनें और उनकी एक सहेली शामिल हैं। तीनों के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, घर से निकलने वाली दोनों बहनों में बड़ी की उम्र करीब 17 वर्ष और छोटी की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। उनके साथ उनकी एक सहेली भी घर से निकल गई थी। काफी समय बीतने के बाद जब तीनों वापस नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और एक युवक पर किशोरियों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी।

24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों को खोज निकाला

गुलरिहा पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश के साथ ही उपलब्ध जानकारी के आधार पर छानबीन शुरू की। पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि

तीनों किशोरियों को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों किशोरियां एक दोस्त के घर पर मिलीं। उन्हें सुरक्षित थाने लाया गया और

मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई गई।

परिजनों को सौंपा गया

तीनों किशोरियों के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें समझाया-बुझाया।

इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

किशोरियों के सुरक्षित मिलने से परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित अनहोनी को टालने में मदद मिली।

मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए

आरोपों और घटनाक्रम की पुलिस स्तर से आवश्यक जांच की जा रही है।

गोरखपुर पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

घर से नाराज होकर नाबालिगों के चले जाने के मामलों में समय पर पुलिस को

सूचना मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने

तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों किशोरियों को सुरक्षित खोज निकाला।

read this post :गोरखपुर में ‘द एक्सपोज’ बैनर तले दो शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग शुरू, ‘बेटी-बेटा में नहीं है कोई अंतर’ और ‘तिरंगा हमारी शान’ का हुआ शुभारंभ