Prateek Yadav Death News: आवास पर पहुंचा प्रतीक यादव का शव, डिंपल-धर्मेंद्र सहित परिवार के सदस्य पहुंचे

लखनऊ स्थित आवास पर उमड़ा लोगों का हुजूम

समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav के निधन के बाद शोक की लहर लगातार गहराती जा रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रतीक यादव का शव लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक, रिश्तेदार और राजनीतिक हस्तियां पहुंचने लगीं।

डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव पहुंचे

प्रतीक यादव के आवास पर सपा सांसद Dimple Yadav, Dharmendra Yadav समेत यादव परिवार के कई सदस्य पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आवास पर लगातार लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और समर्थक श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

अब्बास अंसारी और अन्य नेता भी पहुंचे

इस बीच Abbas Ansari भी प्रतीक यादव के आवास पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इसके अलावा लखनऊ की महापौर Sushma Kharkwal समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी शोक जताने पहुंचीं।

मुख्यमंत्री योगी भी देंगे सांत्वना

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath दोपहर करीब 3 बजे

Aparna Yadav के आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना देंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं।

सुबह अस्पताल में डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित

38 वर्षीय प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब छह बजे लखनऊ के सिविल

अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में शोक

प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद समाजवादी

पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर भी लगातार श्रद्धांजलि संदेश पोस्ट किए जा रहे हैं।