गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र स्थित ज्ञानकोल गांव का वजूद इस समय सरयू नदी की कटान के कारण गंभीर संकट में है। हाल ही में गांव के कई पक्के मकान नदी की तेज धार में समा गए हैं और अब बाकी बचे घर भी खतरे की जद में है
पिछले ढाई महीने में ज्ञानकोल गांव के पांच पक्के मकान सरयू नदी में समा चुके हैं, जिसमें जयप्रकाश यादव, अशोक यादव, कंता यादव समेत स्थानीय ग्रामीणों के घर शामिल हैं
वर्तमान में गांव के आठ बचा-खुचा घर भी कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों में भारी दहशत है और लोग अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं
प्रशासन ने बेघर हुए परिवारों को आवासीय पट्टा देने का आश्वासन दिया है, लेकिन राहत सामग्री या पुनर्स्थापन की ठोस व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी, जिसके कारण पीड़ित परिवारों की तकलीफें बढ़ गई हैं
ग्रामीण कटानरोधी कार्यों में अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं
ग्रामीणों के अनुसार, सिर्फ दो महीने पहले नदी 300 मीटर दूर बह रही थी, लेकिन अब कटान इतनी तेज है कि घर दो मीटर के फासले पर आ गया है और किसी भी समय कट सकता है
