गांव में दहशत, पुलिस कर रही छानबीन

Gorakhpur के उरुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सखरुवा के राजस्व ग्राम गोहलिया में बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार गोहलिया निवासी शिवम तिवारी उर्फ जिमी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से देर रात करीब 12 बजे घर पहुंच रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली स्कॉर्पियो गाड़ी में जा लगी।

स्कॉर्पियो सवार युवक पर बदमाशों का हमला

अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही उरुवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गोली लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

शाम करीब चार बजे फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और वाहन की जांच की। इंस्पेक्टर श्याम देव चौधरी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

उरुवा पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

गोरखपुर के गोहलिया गांव में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। स्कॉर्पियो सवार युवक पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी। #Gorakhpur #CrimeNews #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *