गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन के बेतरतीब उपयोग को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। बिना पंजीकरण/अनुमति के ड्रोन उड़ाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संबंधित लोगों की सूची भी बनाई जा रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन पर सख्तीगांवों में हर जगह ड्रोन उड़ते देखे जा रहे हैं,
जिससे पुलिस को शांति व्यवस्था भंग होने या अवैध गतिविधियों की आशंका लग रही है। पुलिस ने ऐलान किया है कि ड्रोन इस्तेमाल करने वाले लोग यदि समय रहते अनुमति नहीं लेते हैं, तो उनकी सूची बनाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से ऐसे लोगों को जो ड्रोन के जरिए संदिग्ध गतिविधियाँ करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तुरंत चिन्हित करके सूची बनानी है।
पुलिस की कार्रवाई और चेतावनीप्रशासन का मानना है कि बिना अनुमति के उड़ाए जा रहे ड्रोन, इलाके की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। पुलिस अधिकारी थानों के प्रभारी, चौकी इंचार्ज और बीट पुलिस को गांवों में जाकर लोगों को ड्रोन संचालन के नियम समझाने और सतर्क करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी ने ड्रोन संचालन में लापरवाही या संलिप्तता दिखाई, तो सीधे उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी
