
गोरखपुरः इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में महज कुछ दिन ही बचे हैं। जून में चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। लोकसभा चुनाव में यूपी में वाराणसी के बाद जिस सीट पर सबकी नजरें रहेंगी वो गोरखपुर है। दरअसल गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का गृह क्षेत्र है। वह यहां से कई बार चुनाव जीत चुके हैं। इस समय गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद भोजपुर सिने स्टार रवि किशन हैं। एक्टर रवि किशन ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर यहां से बड़ी जीत दर्ज की थी।सपा ने इस बार गोरखपुर संसदीय सीट से काजल निषाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। काजल भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बीजेपी ने अगर एक बार फिर से रवि किशन को टिकट दिया को मुकाबला बड़ा ही रोचक होगा। दो भोजपुरी स्टार के बीच सीधे लड़ाई देखने को मिल सकती है।