टाउनशिप का निर्माण अंतिम चरण में है, नवंबर 2025 तक लगभग 1000 फ्लैट्स का कंस्ट्रक्शन पूरा होने की उम्मीद है और 2026 तक पूरे 2020 फ्लैट्स तैयार हो जाएंगे
यहाँ 3-BHK (MIG), 2-BHK (Mini-MIG), 1-BHK (LIG और EWS) के लिए अलग-अलग टावर बनाए जा रहे हैं
टाउनशिप में बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज, लिफ्ट, पार्क और सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं
मेडिसिटी प्रोजेक्टमेडिसिटी गोरखपुर का प्रमुख हेल्थकेयर हब बनेगा, जिसमें मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल होंगी
यहाँ 600 बेड वाला सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, एमआरआई, सीटी स्कैन, रेडियोलॉजी, इमरजेंसी सर्विस, कैफेटेरिया, डाइग्नोस्टिक फैसलिटी आदि सुविधाएं रहेंगी
रोजगार और अन्य सुविधाएंटाउनशिप और मेडिसिटी में निर्माण, सुरक्षा, मेंटेनेंस, मेडिकल, प्रशासनिक और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
गोरखपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर के लिए ये प्रोजेक्ट युवाओं और पेशेवरों के लिए रोज़गार और आधुनिक रहन-सहन दोनों के लिहाज़ से बेहतरीन साबित होंगे।
पार्क, ग्रीन एरिया, प्लेग्राउंड, शॉपिंग और एजुकेशन की सुविधाएं शामिल होंगी, जिससे यहाँ रहने वालों को एक संपूर्ण टाउनशिप जीवन अनुभव मिलेगा
इन परियोजनाओं के चलते गोरखपुर न केवल उत्तरी भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल होने की ओर अग्रसर है, बल्कि युवाओं और पेशेवरों को नया घर, नौकरी, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के मौके भी मिलेंगे
