उत्तर प्रदेश: नए परिसीमन से 644 ग्राम पंचायत वार्ड खत्म, 501 पंचायतें और 1700 वार्ड भी गिने गए कमउत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत चुनावों की तैयारी के तहत प्रशासन ने परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिसका असर प्रदेश की ग्राम पंचायतों और उनके वार्डों पर साफ देखा जा रहा है।
हाल ही में संपन्न हुए इस नए परिसीमन में राज्यभर की 644 ग्राम पंचायतों के वार्ड समाप्त कर दिए गए है । वहीं 501 ग्राम पंचायतें भी कम हो गई हैं। नगरीय निकायों की सीमा विस्तार और नई सूचनाओं की वजह से करीब 1700 ग्राम पंचायत वार्ड भी घट गए हैं।
वार्ड और पंचायतों में व्यापक परिवर्तनप्रदेश के गांवों में पुराने परिसीमन के अनुसार जहां कुल 75844 पंचायतें थी । अब इनकी संख्या घटकर 75200 रह गई है।
इसी तरह ग्राम पंचायतों की संख्या भी 3030 से घटकर 3015 और ग्राम पंचायत वार्ड 58195 से घटकर 57694 हो गए हैं। अब कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड भी 732000 से बढ़कर 733000 हो गए हैं।
इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह कई ग्रामीण इलाकों को शहरी निकाय में शामिल करना और सीमा विस्तार के चलते कई छोटी पंचायतों को बड़ी पंचायत में मिलाना है।
नए परिसीमन से 42 जिलों में सबसे ज्यादा असरयह नया परिसीमन प्रदेश के 42 जिलों में सबसे ज्यादा प्रभावी रहा, जहां नगरीय सीमा विस्तार