गोरखपुर बेलघाट ब्लॉक
गोरखपुर बेलघाट ब्लॉक | कुंवर पार डड़वा RCC रोड केस | ग्रामीणों का खुला आरोप – वोट की राजनीति के लिए रची गई झूठी कहानी
गोरखपुर जिले के बेलघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंवर पार के मजरा डड़वा में पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें RCC रोड की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे थे। आरोप था कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा घटिया सामग्री से रोड बनवाई जा रही है। लेकिन जब जमीनी हकीकत पता करने पहुंचे तो पूरा सच कुछ और ही निकला।
ग्रामीणों ने खुद बताया सच
मौके पर पहुंचते ही दर्जनों ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा – “ये सब झूठ है! कुछ लोग प्रधानी की दौड़ में खुद को हीरो दिखाने के लिए जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं। सालों से इस रास्ते के लिए हम तरस रहे थे, विरोधी हर बार अड़ंगा डालते थे। अब जब काम शुरू हुआ तो ये लोग वीडियो बनाकर बदनामी कर रहे हैं।”
आप वीडियो में स्वयं सुनिए ग्रामीणों कि जुबानी
हकीकत और वोट के चक्कर में कैसी-कैसी झूठी अफवाहें है फैलाई जाती है वही जब इस प्रकरण की जानकारी खंड विकास अधिकारी से ली गई तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो कैमरा सेटिंग कर अलग से ईंट का कलर बनाया गया है खंड विकास अधिकारी ने कहा कि जैसे ही मैं वायरल वीडियो दिखा हूं
वैसे ही मैं जेई और एपीओ को मौके पर भेज कर जांच कराया जहां ऐसी कोई कमियां नजर नहीं आई
BDO ने भी खारिज किए आरोप
खंड विकास अधिकारी बेलघाट ने स्पष्ट कहा – “वायरल वीडियो पूरी तरह सेटिंग वाला है।
अलग से ईंटों का रंग करके भ्रम फैलाया गया है। वीडियो देखते ही मैंने जेई और एई को मौके पर भेजकर जांच कराई।
निर्माण कार्य पूरी तरह मानक के अनुरूप है, कोई कमी नहीं पाई गई।”
वोट की राजनीति में विकास की बलि?
ग्रामीणों का साफ आरोप है कि कुछ लोग आगामी चुनाव को देखते हुए खुद को प्रधान उम्मीदवार
घोषित करने के लिए यह नया हथकंडा अपना रहे हैं।
झूठे वीडियो वायरल करके टीआरपी बटोरने और लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
अब सवाल यह है कि क्या विकास के कामों को राजनीतिक स्वार्थ के लिए बार-बार बंधक बनाया जाएगा?
या फिर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी?
ग्रामीणों की जुबानी सुनिए असली हकीकत – विकास चाहिए, झूठी अफवाह नहीं!