Oplus_0
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के कार्मल रोड पर मंगलवार सुबह वन विभाग के कार्यालय की जर्जर चहारदीवारी भरभराकर गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबने से निवासी हेड कांस्टेबल विक्रम प्रसाद (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हेड कांस्टेबल के परिजनों ने वन विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक हेड कांस्टेबल बिहार के सीवान जनपद के 1998 बैच के विक्रम प्रसाद गोरखपुर में तैनात थे।
वे कैंट क्षेत्र के बागाघाट स्थित एक लॉज में रहते थे। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे वह ड्यूटी के सिलसिले में बाइक से कार्मल रोड से गुजर रहे थे। उसी समय वन विभाग कार्यालय की जर्जर चहारदीवारी भरभरा कर गिर पड़ी और उसका मलबा उनके ऊपर गिर गया।
अचानक मलबे से दबने के बाद सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आधे घंटे तक यातायात रहा प्रभावित
हादसे के बाद सड़क पर मलबा फैल गया। इससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब आधे घंटे तक पुलिस व नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से सड़क से मलबा हटाकर आवागमन शुरू कराया गया।
बच्चों के इंतजार में खड़े परिजन बाइक छोड़कर भागे
कार्मल स्कूल के गेट-2 पर खड़ी महिला होने के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ चहारदीवारी के गिरने की आवाज आई।
लोग इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी मच गई। अभिभावकों ने बच्चों को जल्दी से स्कूल से ले जाने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जिस जगह पर चहारदीवारी गिरी, वहां अक्सर लोग खड़े रहते थे।
सूचना मिलते ही फॉरेस्ट ऑफिसर सत्येंद्र यादव समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और लापरवाही के मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।