गोरखपुर के जंगल कौड़िया ब्लॉक
जंगल कौड़िया क्षेत्र से सामने आया मामला
गोरखपुर के जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां गैस सिलेंडर से पानी निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन घटना ने लोगों के बीच चिंता और गुस्सा दोनों बढ़ा दिए हैं
सिलेंडर से गैस की जगह निकला पानी
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक घरेलू
गैस सिलेंडर को उल्टा करने पर उसमें से पानी निकल रहा है
जानकारी के अनुसार यह सिलेंडर मीरपुर डोहरिया बाजार निवासी राजकन्या देवी के नाम पर लिया गया था
पीड़ित परिवार के अनुसार सिलेंडर शुरू में एक हफ्ते तक ठीक चला लेकिन अचानक गैस आना बंद हो गया
जब सिलेंडर को हिलाया गया तो अंदर पानी जैसी आवाज सुनाई दी
वाल्व दबाने पर नहीं निकली गैस
परिजनों ने बताया कि जब सिलेंडर को बाहर ले जाकर वाल्व दबाया गया तो गैस नहीं निकली
इसके बाद जब सिलेंडर को उल्टा करके वाल्व दबाया गया तो
उसमें से पानी निकलने लगा जिससे सभी हैरान रह गए
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं
कई यूजर्स का कहना है कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर सही तरीके से तौले नहीं जाते और
डिलीवरी के दौरान नियमों का पालन नहीं किया जाता
कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि गैस एजेंसी के
कर्मचारी यूनिफॉर्म में नहीं आते और अतिरिक्त पैसे भी वसूलते हैं
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी एक हॉकर द्वारा उपभोक्ताओं से
अतिरिक्त 50 रुपये वसूलने का वीडियो वायरल हुआ था
उस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है
गोरखपुर का यह मामला उपभोक्ता सुरक्षा और गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है
जरूरत है कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाए और दोषियों के
खिलाफ कार्रवाई करे ताकि आम लोगों का भरोसा बना रहे
