मानसून के दक्षिण की तरफ खिसकने से दो दिन से नहीं हुई अच्छी बारिश
सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान
मानसून के दक्षिण की तरफ खिसकने से दो दिन से नहीं हुई अच्छी बारिश
गोरखपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से मानसून दक्षिण की तरफ खिसक गया है। इससे रविवार को बादल छाए रहने के बावजूद कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश हुई। वहीं दोपहर में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने के कारण लोगों को पसीने भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
पिछले सप्ताह अच्छी बारिश से लोगों को काफी राहत मिली थी। शनिवार से बारिश का क्रम कमजोर हो गया है। रविवार सुबह चटक धूप निकली और दोपहर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। उस समय आर्द्रता अधिक होने के कारण लोग पसीने से तरबतर हो गए। दोपहर बाद हल्की हवा चलने के बावजूद ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय वातावरण की वजह से बारिश जैसी परिस्थितियां बनीं। हालांकि शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और जेठपुर इलाकों में कुल मिलाकर तेज बारिश हुई। अन्य जगह लोग गर्मी से परेशान रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी बुधवार तक ऐसे ही हालात रहेंगे। सम्भावित तौर पर फिर तीन दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है