Oplus_0
एएसआईआर पर कुछ दल फैला रहे भ्रम, हमारे कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे गोली : सीईसी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विपक्ष के सवालों के दिए जवाब
नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बिहार में एएसआईआर (विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम) के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। लेकिन यह गंभीर आरोप लगाना कि निर्वाचन आयोग को किसी दल ने अपने साथ मिला लिया है, पूरी तरह से गलत है।
उन्होंने कहा कि एएसआईआर को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। विपक्षी दलों की मांग है कि एएसआईआर कार्यक्रम शुरू न किया जाए। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इसका उद्देश्य वोटर लिस्ट को शुद्ध करना है।
उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। यह मतदाता सूची की शुद्धता और मजबूती के लिए जरूरी है।
सीईसी कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लगाए गए आरोपों को साबित करें। यदि सबूत हैं, तो सात दिन में हलफनामा दें। अगर नहीं, तो देश के मतदाताओं के सामने माफी मांगनी होगी। तीसरा विकल्प नहीं है।
उन्होंने कहा, “हमारे कंधे पर बंदूक रखकर कोई भी दल गोली नहीं चला सकता। हम पर आरोप लगाने से पहले सबूत लाओ। अगर सबूत नहीं है, तो माफी मांगो।”
कुमार ने स्पष्ट किया कि आयोग पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। अगर कोई मतदाता सूची और मतदान को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाता है, तो यह लोकतंत्र और देश की जनता का अपमान है।
