यह घटना मंगलवार की रात गोरखपुर के कैण्ट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता इलाके में एक डोसा दुकान पर हुई, जब कुछ युवकों ने अचानक दुकान संचालक पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई घटना का विवरण
सूर्यदेव यादव बेतियाहाता में डोसे की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वे अपनी दुकान समेट रहे थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे। पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते झगड़े और मारपीट में बदल गया।
युवकों ने पहले गाली-गलौज की, फिर लात-घूंसे और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान संचालक सूर्यदेव यादव घायल हो गया।पुलिस कार्रवाई
घायल सूर्यदेव को तुरंत केंट थाना ले जाया गया, जहाँ पुलिस ने प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
