12 नवंबर 2024 की शाम लगभग 8 बजे के आसपास फिशरमैन आर्मी के नेता चंद्रभान निषाद के खाते से पंजाब नेशनल बैंक, शाखा बैंक रोड, गोरखपुर में 65000 रुपये बिना किसी ओटीपी के निकाले गए।
इस धोखाधड़ी को लेकर चंद्रभान निषाद ने कई स्तरों पर शिकायत दर्ज कराई है।
साइबर सेल को सूचित किया गया, पुलिस को अवगत कराया गया, और न्यायिक स्तर पर सीजेएम कोर्ट से भी संपर्क किया गया लेकिन अब तक कोई न्यायपूर्ण हल निकला नहीं।
इस पूरे मामले में बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका है, जिससे मामले की जांच में बाधा आ रही है। नुकसान उठाने वाले चंद्रभान निषाद लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं, पर बैंक की तरफ से सहयोग न मिलने और पुलिस तथा कोर्ट के स्तर पर ठोस कदम न उठाने के कारण समस्या जटिल बनी हुई है
आरोपी बैंक कर्मचारी इस साइबर फ्रॉड में सीधे तौर पर शामिल बताए जा रहे हैं।फिशरमैन आर्मी द्वारा इस प्रकरण को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाई जा रही है ताकि बैंक प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की गंभीरता को समझे और जल्द से जल्द चंद्रभान निषाद को न्याय मिले।
यह मामला साइबर अपराध की श्रेणी में आने वाला है और इसके लिए तकनीकी जांच और बैंक के अंदरूनी कामकाज की गंभीर समीक्षा की जरूरत है ताकि जिम्मेदारों को सजा दिलाई जा सके और पीड़ित को उसके हक का राशि वापस मिले।
फिलहाल 12 नवंबर 2024 की शाम 8 बजे हुए इस ट्रांजेक्शन के बाद से ही चंद्रभान निषाद को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, और उन्होंने विभिन्न संस्थाओं को शिकायत के जरिए मामले को उजागर करने का प्रयास किया है पर समाधान नहीं हो पाया है