Oplus_0
शुभांशु से बोले मोदी – आपकी उपलब्धि पर देश को गर्व
प्रधानमंत्री ने गले लगाकर किया स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि शुभांशु की उपलब्धि पर देश को गर्व है। इसी के अंतरिक्ष जैकेट पहने शुभांशु सोमवार को प्रधानमंत्री आवास पहुंचे तो पीएम ने गले लगाकर स्वागत किया। दोनों के बीच काफी देर तक बातें हुईं।
“शुभांशु के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की।”
— नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
शुभांशु ने आईएसएस से बनाए कुछ वीडियो भी पीएम मोदी को दिखाए। उन्होंने पीएम को एक्सिओम-4 मिशन का मिशन पैच और भारतीय तिरंगा भेंट किया, जो वह अपने साथ आईएसएस ले गए थे। 29 जून को अंतरिक्ष से जब शुभांशु ने पीएम मोदी से बात की, तब पीछे यही तिरंगा लहरा रहा था।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय शुभांशु कुछ दिन पहले ही भारत लौटे हैं।