Israel-Iran War
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर: US-इजराइल के हमलों से ईरान में हाहाकार
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर आए। आज फिर ईरान की राजधानी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में लगातार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में संभावित बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जारी है। यह युद्ध ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद और तेज हो गया है, जिसे US-इजराइल की संयुक्त ऑपरेशन का नतीजा बताया जा रहा है।
सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर ईरान का ड्रोन अटैक
ईरान ने जवाबी कार्रवाई में सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनुरा पर ड्रोन अटैक किया है। हमले के बाद रिफाइनरी को बंद करना पड़ गया। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया, लेकिन डेब्रिस से आग लग गई, जिसे कंट्रोल किया गया। यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी में से एक है और रोजाना लाखों बैरल क्रूड ऑयल का उत्पादन करती है। हमले से वैश्विक तेल बाजार में हलचल मच गई है, कीमतें 5% बढ़ गई हैं। ईरान ने इसे US-इजराइल के हमलों का जवाब बताया है। सऊदी डिफेंस मिनिस्ट्री ने ड्रोन को गिराने का दावा किया, लेकिन उत्पादन प्रभावित हुआ।
तेहरान में लगातार धमाके: ईरान का बदला जारी
ईरान की राजधानी तेहरान में आज फिर धमाकों की आवाजें गूंजीं। रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक, US-इजराइल के हमलों में 555 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। तेहरान में निलोफर स्क्वायर में हमले से 20 मौतें हुईं। ईरान ने इजराइल और US बेस पर मिसाइल-ड्रोन से हमला किया। इजराइल ने ईरान के एयर डिफेंस, कमांड सेंटर और मिसाइल साइट्स को निशाना बनाया। US ने 2000 से ज्यादा टारगेट्स हिट किए। इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह को भी निशाना बनाया। ईरान ने गल्फ देशों पर हमले किए, जिसमें दुबई, अबू धाबी और दोहा में धमाके सुने गए।
कुवैत में US प्लेन क्रैश: युद्ध का विस्तार
कुवैत के डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि कई US मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गए। ईरान ने US एंबेसी पर ड्रोन अटैक का दावा किया। ब्रिटिश मिलिट्री बेस साइप्रस पर संदिग्ध ड्रोन अटैक हुआ। इजराइल ने ईरान के F-4 और F-5 जेट्स नष्ट किए। ईरान ने इजराइल पर 200 ड्रोन और 137 मिसाइल दागे। युद्ध में अब तक ईरान में
115 बच्चे मारे गए। US ने B-2 बॉम्बर्स से ईरान के भूमिगत मिसाइल साइट्स पर अटैक किया।
वैश्विक प्रभाव: तेल कीमतें उछलीं, संघर्ष का खतरा
युद्ध से तेल कीमतें 5% बढ़ गईं। सऊदी ने बॉर्डर सील कर दिए। ट्रंप ने
ईरानियों से अपील की कि रिजीम को उखाड़ फेंकें। भारत ने शोक जताया।
रूस और चीन ने इसे आतंकवाद बताया। खाड़ी देशों में तनाव, नागरिकों को अलर्ट।
ईरान ने 40 दिन का शोक घोषित किया। इजराइल ने हिजबुल्लाह पर हमले तेज किए।
युद्ध का विस्तार लेबनान और गल्फ में हो रहा है।
ईरान का भविष्य: उत्तराधिकारी पर संघर्ष
खामेनेई की मौत से ईरान में सत्ता संघर्ष। उनके बेटे मोज्तबा या राष्ट्रपति संभावित उत्तराधिकारी।
ईरान ने बदले की कसम खाई। क्षेत्र युद्ध के कगार पर।