आगरा के गौरव चाहर
आस्था और जुनून की अनोखी मिसाल
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी श्रद्धा और संकल्प का ऐसा उदाहरण पेश किया जिसे देखकर हर कोई चौंक गया
गौरव चाहर नाम के युवक ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए करीब 90 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की लेकिन यह यात्रा साधारण नहीं थी उन्होंने अपनी कमर से रस्सी बांधकर एक कार और एक थार गाड़ी को खींचते हुए यह सफर पूरा किया
2 अप्रैल को शुरू हुई कठिन यात्रा
अकोला चाहरवाटी गांव के निवासी गौरव चाहर ने 2 अप्रैल को सुबह करीब 9:30 बजे अपनी यात्रा शुरू की
तपती धूप और शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने बिना रुके अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे इस दौरान उनके पिता परिजन और मित्र भी उनके साथ रहे और उनका हौसला बढ़ाते रहे
90 किलोमीटर का अद्भुत सफर
करीब 90 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करते हुए गौरव वृंदावन पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया
इतनी लंबी दूरी तक गाड़ियों को खींचते हुए चलना अपने आप में एक असाधारण
उपलब्धि मानी जा रही है जिसे देखकर लोग उनकी ताकत और आस्था दोनों की सराहना कर रहे हैं
संत प्रेमानंद के प्रति गहरी श्रद्धा
गौरव का कहना है कि संत प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी गहरी आस्था ही
उन्हें इस कठिन यात्रा को पूरा करने की शक्ति दे रही थी
उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य केवल महाराज के दर्शन करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है
लोगों के लिए बनी प्रेरणा
गौरव चाहर की यह अनोखी पदयात्रा अब लोगों के बीच चर्चा का
विषय बन गई है उनकी मेहनत और विश्वास ने
यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है
यह घटना आस्था और दृढ़ संकल्प की एक अनोखी मिसाल है जिसने यह दिखा दिया कि
जब मन में विश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कठिन से कठिन रास्ता भी आसान हो जाता है
