नाबालिग मानव तस्करी की आशंका पर सीमांचल एक्सप्रेस में छापा मारा गया है. यह तीन दिनों में दूसरी बार था जब शुक्रवार को इस ट्रेन में छापा मारा गया. जीआरपी, आरपीएफ और एएचटीयू की संयुक्त कार्रवाई में 18 नाबालिगों सहित कुल 30 लोगों को ट्रेन से उतारा गया. जांच के दौरान, 12 लोगों को बालिग पाए जाने पर छोड़ दिया गया, जबकि शेष नाबालिगों को चाइल्ड लाइन की कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया.
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे अपने भाई, माता-पिता के पास जाने या पढ़ाई के लिए दिल्ली जा रहे थे. इससे पहले मंगलवार को भी इसी ट्रेन से 10 नाबालिगों को बचाया गया था, जिन्हें फाफामऊ शेल्टर होम में रखा गया है. बृहस्पतिवार देर रात जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था.
शुक्रवार को 47 बच्चों की तस्करी की सूचना पर कंट्रोल रूम ने अलर्ट जारी किया. इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 से 11:50 बजे के बीच एक संयुक्त टीम जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची. टीम ने स्लीपर और जनरल डिब्बे में छापा मारकर फिर से 18 नाबालिगों सहित 30 लोगों को नीचे उतारा