📰 फिशरमैन वर्ल्ड न्यूज़ चैनल रिपोर्ट
गोरखपुर से बड़ी खबर – शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर के पास एक हादसा हुआ, जब प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा की चपेट में आने से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पिपरौली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नगवां में तैनात सहायक अध्यापक प्रमोद सिंह अपने रिश्तेदार को गोरखनाथ अस्पताल में देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास अचानक उनके गले और हाथ में चाइनीज़ मांझा उलझ गया। मांझा हटाने की कोशिश में उनकी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया और बाएं हाथ की उंगली भी बुरी तरह कट गई।
मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत शिक्षक को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे से बाल-बाल बचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि चीनी मांझा बेहद खतरनाक है और इसकी वजह से कई लोग घायल हो रहे हैं। गोरखनाथ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
🔴 गौरतलब है कि प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बेहद जानलेवा साबित हो रहा है। इससे न सिर्फ लोग घायल हो रहे हैं, बल्कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर इसकी चपेट में आ रहे हैं।
👉 फिशरमैन वर्ल्ड न्यूज़ चैनल की अपील है कि प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।