अमेरिकी टैरिफ पर भारत के साथ खुलकर आया चीन, कहा–
खामोशी से धौंस जमाने वाले की बढ़ती है दबंगई, चीन आपके साथ मजबूती से
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के मुद्दे पर डूबते भारत के साथ आया चीन। उसने कहा कि खामोशी से केवल धौंस जमाने वाले की दबंगई बढ़ती है।
भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने कहा, अमेरिका इससे मुक्त व्यापार का लाभ उठाकर, अब टैरिफ को सौदेबाजी का हथियार बना रहा है। उन्होंने कहा, यह धमकाने की नीति है। चुप रहने से धमकाने वालों को और बल मिलता है। चीन एकतरफा अमेरिकी दबावों के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।
फेइहोंग ने एक कार्यक्रम में कहा, भारत व चीन एशिया के आर्थिक विकास के इंजन हैं, इनकी एकता से पूरी दुनिया को लाभ होगा। भारत और चीन सॉफ्टवेयर व बायो मेडिसिन में माहिर हैं। वहीं, चीन इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्यूफैक्चरिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर में आगे है। दोनों मिल जाएं, तो बड़ा बदलाव होगा।
उन्होंने कहा, “हमें एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ाते हुए संदिग्ध से बचना चाहिए। हम प्रतिद्वंदी नहीं, साझेदार हैं। हम भारतीय वस्तुओं को चीनी बाजार में स्वागत करते हैं।”
— जू फेइहोंग, चीनी राजदूत
