मोदी 29 से जापान व चीन दौरे पर
रिश्तों की मजबूती के लिए एससीओ बैठक में कई नेताओं से मिलेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के निमंत्रण पर पीएम मोदी 29 और 30 अगस्त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे और जापानी पीएम के साथ शिखर वार्ता करेंगे। चीन में पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा होगी, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल है।
यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर, 31 अगस्त से 1 सितंबर तक तियानजिन में एससीओ सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री एससीओ के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। (ब्यूरो)