घुसपैठियों के बनाते थे फर्जी आधार कार्ड, गोरखपुर के युवक समेत आठ गिरफ्तार
एटीएस की कार्रवाई में फिंगर स्कैनर, मोबाइल फोन व फर्जी दस्तावेज बरामद
गोरखपुर/लखनऊ। एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने फर्जी दस्तावेज बनाकर घुसपैठियों को आधार कार्ड दिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गोरखपुर के चरगांवा इलाके के आरोपी राजीव तिवारी उर्फ सुनील समेत आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
आरोपियों के पास से आधार कार्ड बनाने में प्रयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फिंगर स्कैनर, लैपटॉप व फर्जी दस्तावेज व आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। एटीएस की टीम ने इस मामले में बीते 19 अगस्त को केस दर्ज किया था।
एटीएस को सूचना मिल रही थी कि जालंधर, गोरखपुर, सहारनपुर, मुंगेर, औरैया, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद व कोलकाता, बिहार के लखीसराय, कटिहार और दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गिरोह फर्जी आधार कार्ड बनाने का धंधा कर रहा है। पता चला कि गिरोह जनसुविधा केंद्रों, वीपीएमएस और रिमोट एक्सेस सिस्टम का इस्तेमाल कर बांग्लादेशियों, रोहिंग्या और नेपाली नागरिकों के नाम से आधार कार्ड बनवा रहा है। इतना ही नहीं, पहले से बने आधार कार्डों में भी गलत तरीके से संशोधन किए जा रहे थे।
ये आरोपी पकड़े गए
- गोरखपुर के चरगांवा ब्लॉक के चौरी खास गांव निवासी राजीव तिवारी,
- आजमगढ़ के मेंहदावल निवासी मोहम्मद राशिद,
- मऊ जनपद के मोहम्मद शाकिब,
- हिमाचल प्रदेश के हिमायार राय,
- गाज़ियाबाद के शायर कॉलोनी निवासी सलमान अंसारी,
- औरैया के विघना निवासी गौरव कुमार गौतम,
- आजमगढ़ के बिलरियागंज निवासी विशाल कुमार,
- मऊ के चौरी थाना क्षेत्र निवासी नूतनपुरा गुप्ता के रूप में हुई है।
👉 बंद कमरे में तीन घंटे पूछताछ… पेज 3
