गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति और अस्पतालों में कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने मंगलवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण में तीन चिकित्सक और तीन कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ ने पतरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी), पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और सिंहोरिया सीएचसी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और भवन की स्थिति की जानकारी ली।
पतरा एपीएचसी में दो डॉक्टर और एक एलटी मिले अनुपस्थित
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने सबसे पहले भटहट सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पतरा एपीएचसी का निरीक्षण किया। यहां जांच के दौरान दो चिकित्सक और एक लैब टेक्नीशियन (एलटी) अनुपस्थित पाए गए।
कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के भवन का भी जायजा लिया। भवन में मरम्मत से संबंधित आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने भटहट सीएचसी के अधीक्षक और अवर अभियंता को जरूरी निर्देश दिए।
सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को यह भी निर्देश दिया कि उनके स्तर से एपीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य इकाइयों का नियमित भ्रमण किया जाए, ताकि वहां की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।

गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति और अस्पतालों में कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने मंगलवार को कई
स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण में तीन चिकित्सक और
तीन कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ ने पतरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी), पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र (सीएचसी) और सिंहोरिया सीएचसी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई,
चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और भवन की स्थिति की जानकारी ली।
पतरा एपीएचसी में दो डॉक्टर और एक एलटी मिले अनुपस्थित
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने सबसे पहले भटहट सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत
आने वाले पतरा एपीएचसी का निरीक्षण किया। यहां जांच के दौरान
दो चिकित्सक और एक लैब टेक्नीशियन (एलटी) अनुपस्थित पाए गए।
कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और संबंधित लोगों से
स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के
भवन का भी जायजा लिया। भवन में मरम्मत से संबंधित आवश्यक कार्यों को लेकर
उन्होंने भटहट सीएचसी के अधीक्षक और अवर अभियंता को जरूरी निर्देश दिए।
सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को यह भी निर्देश दिया कि उनके स्तर से
एपीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य इकाइयों का नियमित भ्रमण किया जाए, ताकि वहां की
व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।
read this post :मुरादाबाद में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा