Oplus_0
गाज़ीपुर : स्कूल में नौवीं के छात्र ने की 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या
गाज़ीपुर। महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह करीब 10वीं कक्षा का छात्र बाथरूम के पास खड़े होकर बोलने लगा। तभी नौवीं के छात्र ने फलक चाकू से वार कर 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आदित्य के पिता की तहरीर पर नौवीं के छात्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों नाबालिग हैं।
पुलिस ने वारदात स्थल से चाकू बरामद किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। स्कूल प्रबंधन के शिवाजी वर्मा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा आदित्य सनबीम स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ता था। स्कूल ने उन्हें बेटे के घायल होने की सूचना दी थी। बताया गया कि तीसरी मंज़िल पर कक्षा नौ और दस की कक्षाएं चलती हैं। सुबह करीब 9:30 बजे तीसरे पीरियड की घंटी बजने पर कुछ छात्र कक्षा से करीब 20 मीटर दूर शौचालय गए थे।
शौचालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। आरोप है कि नौवीं के छात्र ने आदित्य वर्मा के सिर व सीने पर चाकू से कई वार कर दिए। घायल छात्र को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, चाकूबाज़ छात्र मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सुरेहूपुर निवासी अमन अभिषेक यादव (14), गहमर थाना निवासी अभिनव तिवारी (15) और अन्य आरोपी छात्र बताए जा रहे हैं।
संपादक – सिर, सीने और कमर पर चाकू से किए गए चार वार।