मुख्यमंत्री योगी ने ली सांसद की चुटकी
रविकिशन ने अब हटा लिया अतिक्रमण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सांसद रविकिशन शुक्ला की चुटकी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह सांसद बने थे तो गोरखनाथ मंदिर के सामने उनकी बिल्डिंग के बाहर काफी अतिक्रमण था। मैंने उनसे कहा कि आप सांसद हैं और आपको अपनी बिल्डिंग का अतिक्रमण हटवाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज खुशी की बात है कि सांसद रविकिशन ने उस अतिक्रमण को हटवा दिया है। अब वहां काफी सफाई और सुगम रास्ता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का अभियान सबके सहयोग से सफल होगा। जब हर व्यक्ति अपने घर, दुकान और मकान के बाहर से अतिक्रमण हटाएगा, तभी शहर सुंदर बनेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि अतिक्रमण शहर की समस्या को बढ़ाता है। इसको मिलजुल कर हटाना होगा।
