छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में चैतन्यनंद आगरा में गिरफ्तार – पुलिस ने 50 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ा’नई दिल्ली/आगरा:दिल्ली के एक प्रतिष्ठित निजी मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाली कई छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे स्वयंभू बाबा, स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती, को पांच दर्जन से ज्यादा दिन की भागदौड़ के बाद आगरा के होटल ‘द फर्स्ट’ से दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। चैतन्यनंद बीते दो महीनों से लगातार पुलिस से बचते हुए अलग-अलग होटलों में छिपते-छिपाते घूम रहे थे। पुलिस ने तड़के करीब 3:30 बजे होटल के कमरा संख्या 101 से ऑपरेशन चलाकर उन्हें दबोच लिया
शिकायत की शुरुआत – मार्च 2025 में पहली लिखित शिकायतमामले की शुरुआत मार्च 2025 में हुई, जब संस्थान में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने ऊपर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए दिल्ली के वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि फ्री सीट एवं ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप देने का वादा कर उनसे 60,000 रुपये तक लेकर भी संतुष्ट नहीं हुए और बार-बार धन की मांग, धमकी,
और गलत इरादों से अपने दफ्तर में बुलाने लगे। धीरे-धीरे अन्य छात्राएं भी आगे आईं और उन्होंने चैतन्यनंद के खिलाफ यौन शोषण, अश्लील मैसेज भेजने, ब्लैकमेलिंग, और कैमरे लगाकर बाथरूम में रिकॉर्डिंग करने जैसे संगीन आरोपों की पुष्टि की
जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातेंपुलिस जांच के दौरान अनेक छात्राओ