परशुराम यादव की रिपोर्ट
गोरखपुर से हैदराबाद तक शिक्षा की अनोखी यात्रा
गोरखपुर ब्लॉक खजनी अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर खास के निवासी श्री दिनेश जायसवाल फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ आरोही सेवा संस्थान के संस्थापक और आरोही इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने हैदराबाद में कई आरोही इंटरनेशनल स्कूल स्थापित किए हैं, जो अन्य स्कूलों से बिल्कुल अलग और बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं। इन स्कूलों में न केवल पढ़ाई, बल्कि रचनात्मकता, शारीरिक विकास और जीवन कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
आरोही इंटरनेशनल स्कूल की खासियतें
आरोही इंटरनेशनल स्कूल CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संबद्ध हैं और कक्षा 1 से 8वीं तक की शिक्षा देते हैं। स्कूलों में मुख्य विशेषताएं:
- स्मार्ट AI क्लासरूम और कंप्यूटर लैब से डिजिटल शिक्षण
- कोडिंग क्लब, डिबेट (वाद-विवाद), ड्रामा, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप
- योग, कराटे और अन्य मार्शल आर्ट्स की नियमित कक्षाएं
- कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों के टूर्नामेंट
- IIT फाउंडेशन, इंटीग्रेटेड साइंस-मैथमेटिक्स और SSC पैटर्न की तैयारी
- प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और रचनात्मक गतिविधियां
स्कूल का माहौल सुरक्षित, सक्रिय और सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल है। दिनेश जायसवाल ने बताया कि “हमारा फोकस सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकसित करना है।”
अतिरिक्त गतिविधियां और खेलकूद पर ज
स्कूल में कोडिंग क्लब से बच्चे प्रोग्रामिंग सीखते हैं, डिबेट से बोलने की कला, ड्रामा से अभिव्यक्ति, आर्ट-क्राफ्ट से रचनात्मकता और योग-कराटे से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। खेल गतिविधियां जैसे कबड्डी टूर्नामेंट और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट बच्चों में टीम स्पिरिट और अनुशासन लाते हैं।
गोरखपुर में निशुल्क शिक्षा की पहल
दिनेश जायसवाल ने अपने गाँव हरिहरपुर खास में कई सालों से निशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं। गरीब और मेधावी बच्चों को मुफ्त शिक्षा देकर वे सामाजिक योगदान दे रहे हैं। यह कोचिंग सेंटर प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल शिक्षा में मदद करता है।
दिनेश जायसवाल का विजन
बातचीत में दिनेश जायसवाल ने कहा, “शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है।
आरोही इंटरनेशनल स्कूल इसी सोच के साथ चल रहे हैं।
हम चाहते हैं कि हर बच्चा आत्मनिर्भर, सशक्त और नैतिक मूल्यों से युक्त बने।”
शिक्षा में अनोखी क्रांति
आरोही इंटरनेशनल स्कूल हैदराबाद न केवल बेहतर शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि बच्चों के
सर्वांगीण विकास का अनूठा मॉडल पेश कर रहे हैं। दिनेश जायसवाल की
यह पहल गोरखपुर से हैदराबाद तक शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगाती है।
निशुल्क कोचिंग से गरीब बच्चों तक पहुंच और हैदराबाद में
आधुनिक सुविधाओं से समृद्ध शिक्षा—यह संयोजन वाकई अनोखा है