Oplus_131072
सपा की सांसद इकरा हसन ने उत्तर प्रदेश के शामली में बाबा समनदास मंदिर के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये दान देने की घोषणा की है।
यह घोषणा ज्ञान भिक्षु महाराज की 173वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में की गई। सांसद ने इस अवसर पर धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया तथा भाजपा सरकार पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए।
इकरा हसन ने कहा कि मंदिर निर्माण सामुदायिक विकास का प्रतीक है और इससे समाज में सद्भाव की भावना मजबूत होगी। उनकी इस पहल का स्थानीय श्रद्धालुओं ने तालियों से स्वागत किया।
यह दान मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इस मौके पर हजारों लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
सांसद ने कहा कि सांसद निधि का उपयोग जनता की सेवा के लिए किया जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय के लिए हो