JioHotstar एक नया और बड़ा OTT (Over-The-Top) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जिसे Reliance Industries और Walt Disney की साझेदारी में लॉन्च किया गया है। यह JioCinema और Disney+ Hotstar का मर्जर है, यानी कि दोनों की सभी सामग्री अब एक ही प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध है। इस प्लेटफॉर्म पर करीब 3,00,000 घंटे से अधिक कंटेंट उपलब्ध है, जिसमें लाइव स्पोर्ट्स, फ़िल्में, वेब सीरीज, और टीवी शोज़ शामिल हैं, जो 10 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं।