Oplus_131072
मदनपुरा गोसदन में मिला गोकश का शव और कंकाल, वीडियो निलंबित — ग्रामीणों और संगठनों ने किया बवालनवलपुर/सिंदुरिया (महराजगंज)
।निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गोसदन परिसर से एक गोवंश का शव और बड़ी संख्या में गोकशों के कंकाल मिले। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे।
मौके पर पहुंचे गो-रक्षक प्रांत, बजरंग दल व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गोसदन प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
गोवंशों की दुर्दशा देख भड़के लोगबताया जा रहा है कि गोसदन में बंद गोवंशीय पशुओं की हालत काफी खराब है।
कई पशु बीमार पड़े हुए हैं तो कुछ मृत पाए गए। हड्डियों और कंकालों के मिलने से यह आरोप और गहरा हो गया कि गोसदन में पशुओं की देखभाल नहीं की जा रही है